
अमेरिका में लोग इस समय 8 अप्रैल को होने वाले सूर्य ग्रहण का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आसमान में लोगों को एक अनोखी घटना देखने को मिली। मंगलवार की सुबह आसमान में रोशनी की एक लकीर देखने को मिली है। इस अजीबोगरीब घटना को देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। कुछ लोगों ने इसे एलियन तक से जोड़ दिया। कुछ ने इसे उल्कापिंड तो कुछ लोगों ने इसे स्पेस-एक्स के रॉकेट से जोड़ दिया। हालांकि अमेरिकी सैन्य बल के अधिकारियों ने प्रकाश की इस लकीर को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
अमेरिकी स्पेस कमान ने एक बयान में कहा कि लॉस एंजलिस के आकाश में दिखने वाली प्रकाश की लकीर एक चीनी अंतरिक्ष यान का मलबा है। इस अंतरिक्ष मलबे के दिखने से जुड़ी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर सामने आई। लोगों ने रोशनी की लकीर और कई वीडियो अपलोड किए। फॉक्स-11 की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी स्पेस कमांड के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘यूएस स्पेस कमांड पुष्टि कर सकता है कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना SZ-15 मॉड्यूल, SCC 56873 स्थानीय समय के मुताबिक 1:43 am पर पूर्वी प्रशांत महासागर के ऊपर पृथ्वी के वायुमंडल में फिर प्रवेश कर गया है।’
चीन ने 2022 किया था लॉन्च – 1500 किग्रा का ऑर्बिटल मॉड्यूल रॉकेट का एक टुकड़ा है। पृथ्वी के वायुमंडल में सुरक्षित रुप से पुनः प्रवेश करने के लिए डिजाइन नहीं किया गया था। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी फंडिंग वाले एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन की प्रवक्ता हीदर गोल्डन ने कहा कि पहले यह विस्फोट स्पेस एक्स के रॉकेट का माना जा रहा था। लेकिन विश्लेषण से पता चला है कि यह अमेरिका के स्वामित्व वाला रॉकेट नहीं था। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे विश्लेषण से पता चलता है कि आज सुबह लॉस एंजिल्स के आसमान में दिखी वस्तु नवंबर 2022 में लॉन्च हुए रॉकेट शेनझोउ-15 का ऑर्बिटल मॉड्यूल है।’
सावधान! सूर्यग्रहण से आएगी आफ़त? वैज्ञानिकों ने दी अजीबो गरीब चेतावनी – तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा था स्पेस में
शेनझोउ-15 रॉकेट का वजन 8100 किग्रा होता है, जो कई मॉड्यूल से मिलकर बनता है। इसमें रीएंट्री मॉड्यूल शामिल है, जो अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाता है। शेनझोउ का तीसरा सेक्शन ऑर्बिटल मॉड्यूल है, जो अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक निवास स्थान है। मिशन के लिए आवश्यक वैज्ञानिक उपकरणों, चालक दल की ओर से संचालित उपकरणों और अन्य प्रकार के पेलोड को होस्ट करता है। गोल्डन ने कहा कि अक्सर टूटते तारे उल्काओं की तरह दिखते हैं। इसकी एक लंबी चमकदार पूंछ होती है और अक्सर कई टुकड़ों में टूट जाती है। नवंबर 2022 में चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए रॉकेट लॉन्च किया।
WATCH: Mysterious lights streak across Southern California skies sparking debate over space debris or meteor showers. Fiery spectacle captivates Los Angeles.#breaking #California #LosAngeles pic.twitter.com/RRPpl0LKcR
— Target Reporter (@Target_Reporter) April 2, 2024
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website