Thursday , March 26 2026 11:58 PM
Home / News / Server Down के लिए फेसबुक ने मांगी माफी, जानिए कहां आई थी गड़बड़ी

Server Down के लिए फेसबुक ने मांगी माफी, जानिए कहां आई थी गड़बड़ी


फेसबुक ने कहा कि वीरवार को इस सोशल मीडिया वेबसाइट और इससे जुड़ी अन्य एप को इस्तेमाल करने में यूजर्स को जो परेशानी आई थी उसे दूर कर दिया गया है। कम्पनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि सेवाएं अब बहाल हो गई हैं।
कम्पनी ने कहा कि आज दिन में लोगों को फेसबुक और उससे जुड़ी अन्य कई एप को इस्तेमाल करने में दिक्कत पेश आ रही थी। समस्या अब दूर कर दी गई है… असुविधा के लिए हमें खेद है। फेसबुक ने कहा कि ‘सेंट्रल सॉफ्टवेयर सिस्टम’ में परेशानी के कारण कई घंटों के लिए कनेक्टिविटी धीमी रही। कई यूजर्स ने ट्विटर पर इसको लेकर नाराजगी भी जाहिर की थी।
‘डाउनडेक्टर’ ने कहा कि लोगों को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 45 मिनट से फेसबुक का इस्तेमाल करने में परेशानी शुरू हुई थी। कुछ यूजर्स को Sorry, something went wrong का Error मिला तो कुछ का पेज लोड नहीं हो रहा थ्रा। । कई यूजर्स ने रिपोर्ट की कि उनका अकाउंट खुद से लॉग आउट हो गया।