
लंदन। स्काटलैंड में सोशल मीडिया पर अपील के बाद 150 साल पुराना शादी का गाउन फिर मिल गया। हाथ से बने इस गाउन को पिछले साल परिवार की दुल्हन ने पहना था।
बाद में इसे धुलने के लिए ड्राइ क्लीनर्स में दिया गया जहां से यह खो गया। स्काटलैंड के मोरहाम शहर की टीस नेवेल ने अल्फ्रेड नेवेल से 30 जून, 2016 को शादी की थी।
उसने अपने परिवार में पीढ़ियों से चले आ रहे इस गाउन को ही पहनकर शादी रचाई थी। यह गाउन 1870 के दशक से उसके परिवार में चला आ रहा है। इसे सबसे पहले टीस की परदादी ने पहना था।
29 वर्षीय टीस नेवेल ने शादी के बाद गाउन को धुलने के लिए एडिनबर्ग के एक क्लीनर्स को दिया। यह क्लीनर्स पिछले साल दिवालिया हो गया और बंद कर दिया गया।
इसके बाद टीस ने अपने गाउन को लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया। इसे सोशल मीडिया पर दो लाख से ज्यादा बार साझा किया गया था।
इस पोस्ट को क्लीनर्स की जगह के मालिक के भतीजे ने पढ़ा और उस जगह पर गाउन की खोज की तो पुराने ढेर में पड़ा मिला।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website