
स्टॉकहोम: स्वीडन के फेमस DJ एविसी (टिम बर्लिंग) का 28 साल की उम्र में शुक्रवार देर रात को निधन हो गया। उनकी मौत की खबर उनके पब्लिसिस्ट ने दी। एविसी का वास्तविक नाम टिम बर्लिंग था। उनका निधन ओमान के मस्कट शहर में हुआ। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ आई है। एविसी ने दो साल पहले लाइव संगीत से संन्यास ले लिया था। एविसी की पब्लिसिस्ट डायना बेरॉन द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया कि ‘एविसी की मौत मस्कट (ओमान) में शुक्रवार 20 अप्रैल को हुई। इस दुख की घड़ी में हमें उनके परिवार का साथ देना चाहिए। एविसी की मौत के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।’
कई बीमारियों से थे पीड़ित
रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा शराब का सेवन करने के कारण एविसी को पैंक्रियाटिस नाम की बीमारी थी, जिस कारण से वो साल 2016 के बाद से लाइव परफार्मेंस नहीं देते थे। साल 2014 में उनका गॉल ब्लेडर और अपेंडिक्स का ऑपरेशन भी हुआ था।
जीत चुके कई अवॉर्ड
बता दें कि एविसी का जन्म स्वीडन में हुआ था। महज 24 साल कई उम्र में उन्होंने कई अवॉर्ड जीते। दो एमटीवी म्यूजिक अवॉर्ड, एक बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और दो ग्रैमी नॉमिनेशन अपने नाम कर चुके एविसी डीजे के साथ- साथ प्रोड्यूसर भी थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website