Monday , February 9 2026 4:30 PM
Home / Sports / मैदान में घु​सा फैन, विराट कोहली के पैरों में लिपटा, हटाने के लिए सिक्योरिटी को करनी पड़ी भारी मेहनत

मैदान में घु​सा फैन, विराट कोहली के पैरों में लिपटा, हटाने के लिए सिक्योरिटी को करनी पड़ी भारी मेहनत


आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स का मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच को आरसीबी ने 4 विकेट से अपने नाम किया। सीरीज के पहले मैच में फेल रहे विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने अर्धशतक लगाकर अपनी टीम की जीत की नींव रखी। हालांकि पारी की शुरुआत में फैन के मैदान पर आ जाने से विराट असहज हो गए थे।
विराट कोहली से मिलने के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर एक फैन घुस आया। यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के शुरुआत के समय हुई। विराट फाफ डु प्लेसिस के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे थे।
विराट कोहली के पैर में लिपटा – सिक्योरिटी तोड़कर विराट कोहली से मिलने आया फैन उनके पैरों में गिर गया। उसने विराट के पैरों को लपेट लिया। इस समय एक सिक्योरिटी गार्ड भागता हुआ उस फैन को पकड़ने के लिए आया।
मुश्किल से विराट को छोड़ा – सिक्योरिटी आने के बाद भी वह फैन विराट कोहली को नहीं छोड़ रहा था। दूसरे गार्ड के आने के बाद बड़ी मुश्किल से उसे विराट से अलग किया गया। फिर उसे मैदान से बाहर ले जाया गया।
फैन का मैदान में घुसना आम – भारत में होने वाले मैचों में फैंस का मैदान पर घुसना काफी आम है। लगभग हर इंटरनेशनल मैच के दौरान कोई न कोई मैदान पर आ ही जाता है। वर्ल्ड कप फाइनल में भी एक फिलिस्तीन समर्थक झंडा लेकर मैदान पर आ गया था।
खूब बोला विराट का बल्ला – आईपीएल से पहले विराट कोहली दो महीने तक क्रिकेट से दूर थे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में वह जूझ रहे थे। लेकिन पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी।