
कनाडाई सिंहर जस्टिन बीबर अक्सर किन्हीं न किन्हीं वजहों से सुर्खियों में छा जाते हैं। उनके बारे में अच्छी-बुरी या चौंकाने वाली बातें सामने आती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से एक में, वह कैमरे में देख रहे हैं और उनकी आखों से आंसू बह रहे हैं। 30 साल के सिंगर जिन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया है, उनकी दूसरी तस्वीरों में कॉन्सर्ट के दौरान की भी झलकियां दखने को मिली। खैर अब इनकी पत्नी ने रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि क्या लिखा है।
जस्टिन बीबर रोती हुई तस्वीर में हरे रंग की बकेट कैप पहने दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक स्वेटशर्ट पहन रखा है। उन्होंने सेल्फी ली है। जिसमें वह रोते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे आपको याद हो तो साल 2022 में खबर आई थी कि इन्हें रामसे हंट सिंड्रोम हो गया है। एक ऐसी बीमारी, जो वायरस के कारण होती है। उनका आधा चेहरा पैरालाइज हो गया था। वह आंख भी नहीं झपका पा रहे थे। वह खुल तक नहीं पा रही थी। आधे हिस्से की नाक भी नहीं हिल पा रही थी।
जस्टिन बीबर की पत्नी का रिएक्शन – अब उनकी ये तस्वीर देख हर कोई पूछ रहा है कि वह आखिर क्यों रो रहे हैं। दुनियाभर के फैन्स इस फोटो से परेशान हो गए हैं। हर कोई उनका हाल जानना चाह रहा है। इस तस्वीर के पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश कर रहा है। उनकी पत्नी और अमेरिकी मॉडल हैली बीबर ने भी कमेंट किया है। लेकिन उन्होंने सबसे अलग रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘रोते हुए अच्छे लग रहे।’
Home / Entertainment / जस्टिन बीबर की आंखों से निकले आंसू देख परेशान हुए फैन्स और पूछा कारण, पत्नी हैली बीबर ने कही ये बात
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website