
अभिनेता सैम क्लेफ्लिन का मानना है कि भाग्य ने उन्हें उनकी पत्नी लॉरा हैडॉक से मिलाया था। सैन (31) की 2011 में ‘माई वीक विद मार्लिन’ के लिए ऑडिशन के दौरान पत्नी लॉरा से पहली बार मुलाकात हुई थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है।
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, टीवी शो ‘द मॉर्निंग’ में सैम ने लॉरा के साथ पहली मुलाकात को याद किया।
क्लेफ्लिन ने कहा, ‘‘एक ऑडिशन था … मैं अभी भी माफ नहीं करूंगा कि एडी रेडमेन ने मेरी भूमिका चुराई, लेकिन मैं अपनी पत्नी से मिला इसलिए कोई शिकायत नहीं है।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website