Tuesday , March 10 2026 9:37 AM
Home / Uncategorized / फिलीपींस में बड़ा हादसा! 250 लोगों को ले जा रही फेरी में लगी आग, जिंदा जल गए लोग, कई लापता

फिलीपींस में बड़ा हादसा! 250 लोगों को ले जा रही फेरी में लगी आग, जिंदा जल गए लोग, कई लापता


दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश फिलीपींस (Philippines) में गुरुवार (30 मार्च) को बड़ा हादसा हो गया. यहां 250 लोगों को ले जा रही एक फेरी में आग लग गई. इस हादसे में कई लोगों के जिंदा जलने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि हादसे में लगी आग से बहुत लोग झुलस गए हैं. भीषण हादसे के बाद तत्काल ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.
न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा प्रशांत महासागर में तब हुआ, जब फिलीपींस में 250 लोगों को ले जा रही फेरी में आग लग गई. अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 7 लापता बताए जा रहे हैं.