
सेंट पीटर्सबर्गः रूस में खेले जा रहे फीफा विश्वकप में मंगलवार को फ्रांस और बेल्जियम के बीच सेमीफाइनल का महामुकाबला खेला गया। फ्रांस ने बेल्जियम को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। फ्रांस की ओर से सैमुअल इमैतितीन ने मैच के दूसरे हाफ के 51वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इस हार के साथ ही बेल्जियम विश्वकप से बाहर हो गई है।
फ्रांस और बेल्जियम मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। बेल्जियम की टीम ने थामस म्युनियर के निलंबन के कारण उनकी जगह मूसा डेम्बले को उतारा जबकि फ्रांस ने निलंबन के बाद वापसी कर रहे ब्लेस मातुइदी को कोरेनटिन टोलिसो की जगह शुरुआती एकादश में शामिल किया।
दोनों टीमों ने मैच की सतर्क शुरुआती की। बेल्जियम की टीम हालांकि शुरुआत में कुछ बेहतर दिखी। टीम ने पांचवें मिनट में अच्छा मूव बनाया और गेंद बाएं छोर पर एडन हेजार्ड के पास पहुंची लेकिन उनके क्रास को फ्रांस के डिफेंडरों ने बाहर कर दिया जिससे बेल्जियम को कार्नर किक मिली। बेल्जियम की टीम हालांकि नासेर चाडली के दिशाहीन शाट के कारण कार्नर किक का फायदा नहीं उठा सकी।
फ्रांस ने भी 10वें मिनट में बाएं छोर से अच्छा मूव बनाया लेकिन पेनल्टी बाक्स में सतर्क खड़े बेल्जियम के डिफेंडरों ने आसानी से उसके प्रयास को नाकाम कर दिया। फ्रांस ने दो मिनट बाद बेल्जियम के मूव को विफल करते हुए पलटवार किया लेकिन युवा काइलियान एमबापे लंबे पास तक पहुंचते उससे पहले ही गोलकीपर थिबाउट कोर्टोइस ने आगे बढ़कर गेंद को अपने कब्जे में ले लिया।
बेल्जियम की टीम ने दाएं छोर से लगातार हमले किए लेकिन उसके खिलाड़ी फ्रांस के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। इसी तरह के एक मूव पर केविन डि ब्रूइन ने क्रास से गेंद हेजार्ड के पास पहुंची लेकिन उनका दमदार शाट गोल के करीब से बाहर निकल गया।
बेल्जियम की टीम ने दाएं छोर से लगातार हमले किए लेकिन उसके खिलाड़ी फ्रांस के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। इसी तरह के एक मूव पर केविन डि ब्रूइन ने क्रास से गेंद हेजार्ड के पास पहुंची लेकिन उनका दमदार शाट गोल के करीब से बाहर निकल गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website