
पोलैंड के ओहियो में एक गैराज में धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिल्सबोरो में जिम्बो ऑटो रिपेयर नाम के गैरज में मंगलवार दोपहर को हुआ धमाके का प्रभाव पेंट क्रीक जॉइंट ईएमएस सहित आसपास की कई इलाकों पर महसूस किया गया। कई किलोमीटर दूर से भी धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।
मॉन्टगोमरी काउंटी कोरोनर के कार्यालय की ओर से फिलहाल मृतकों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति की हालत स्थिर बनी हुई है। आधी रात को कई घंटों तक आग की लपटें उठती रहीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इलाके की कुछ सड़कें भी कई घंटों तक बंद रहीं। स्टेट फायर मार्शल कार्यालय मामले की जांच कर रहा है और धमाके का कारण जानने के लिए बुधवार को भी जांच जारी रही। हिल्सबोरो सिनसिनाटी से लगभग 80 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website