Tuesday , March 10 2026 9:35 AM
Home / Uncategorized / स्वीडन में वाटर पार्क में लगी आग, 12 लोग घायल

स्वीडन में वाटर पार्क में लगी आग, 12 लोग घायल


स्वीडन के दूसरे सबसे बड़े शहर में सोमवार को एक निर्माणाधीन वाटर पार्क में आग लग गई जिससे 12 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। स्वीडन के दूसरे सबसे बड़े शहर में सोमवार को एक निर्माणाधीन वाटर पार्क में आग लग गई जिससे 12 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गोटेबर्ग के लिसबर्ग मनोरंजन परिसर में स्थित ओसियाना वाटर पार्क में आग लग गई। पुलिस और दमकलकर्मियों ने अभी यह नहीं बताया है कि आग किस वजह से लगी। पुलिस ने बताया कि हादसे में 12 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।