
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद दोनों देशों के बीच एक प्रमुख सीमा क्रॉसिंग को बंद करना पड़ा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि गोलीबारी के कारण दोनों देशों के बीच एक प्रमुख सीमा क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में चमन सीमा बिंदु देश के पर्वतीय उत्तर-पश्चिम में तोरखम के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए सबसे महत्वपूर्ण सीमा बिंदु है।
चमन के एक प्रमुख व्यापारी ने बताया कि गोलीबारी में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। व्यापारी इमरान अहमद खान ने बताया कि वह सीमा पार से हुई गोलीबारी में मारे गए सैनिक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस मामले में पाकिस्तान अधिकारियों ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के गर्वनर के प्रवक्ता अताउल्लाह जैदी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि उनकी सीमा में कोई हताहत नहीं हुआ।
कहां से शुरू हुआ विवाद – कंधार में एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि समस्या तब शुरू हुई, जब उनकी ओर के तालिबान सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों से कहा कि वे अफगान नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करना बंद करें। अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया कि चमन में सीमा क्रॉसिंग कब खुलेगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website