
अमेरिका में कैलिफोर्निया के सौगस उच्च विद्यालय में गोलीबारी के कारण पांच लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। हेनरी मेयो न्यूहॉल अस्पताल ने गुरुवार को ट्विटर पर इस घटना की जानकारी दी।
अस्पताल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘सौगस उच्च विद्यालय गोलीबारी: अस्पताल में दो लोग गंभीर हालत में भर्ती हुए है, जबकि तीन लोगों की स्थिति बेहतर है। हमें जैसे ही और जानकारी प्राप्त होगी, हम उसके बारे में सूचना देंगे।”
लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग ने एक बयान जारी कर बताया कि काला कपड़ा पहने हुए एक संदिग्ध एशियाई व्यक्ति घटना स्थल पर देखा गया था। सांता क्लैरिटा वैली शेरिफ स्टेशन ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें एक व्यक्ति पर घटना को अंजाम देने का शक है और इस घटना की तत्परता से जांच की जा रही है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website