
जर्मनी के दो हुक्का बारों में देर रात गोलीबारी हुई है, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। अन्य 5 बुरी तरह जख्मी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, वहां शख्स ने खुलेआम गोलीबारी कर दी। यह गोलीबारी जर्मनी के हनाऊ शहर में मौजूद हुक्का बारों में हुई। दोनों जगह हमला करनेवाला एक ही शख्स था या ज्यादा, यह फिलहाल पता नहीं लगा है। यह गोलीबारी वहां रात करीब 10 बजे हुई।
गोलीबारी किसने की, क्यों की इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। बता दें कि हनाऊ शहर फ्रैंकफर्ट से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां करीब एक लाख की आबादी रहती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website