
अमेरिकी महिला द्वारा अपने पति का एक बेखौफ मर्डर करने का मामला सामने आया। अमेरिकी महिला कोरी रिचिंस जिसने पहले अपने पति की हत्या की और फिस जेल जाने के लिए गूगल पर एक लग्जरी जेल भी सर्च की। कोरी ने गूगल पर ‘अमीरों के लिए लग्जरी जेल’ और जीवन बीमा कंपनियों से मिलने वाला टर्म प्लैन के लिए कई बार सर्च किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीन बच्चों की मां 33 वर्षीय कोरी रिचिंस ने मार्च 2022 में अपने पति एरिक रिचिन्स को फेंटानाइल जहर देकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने गूगल पर लग्जरी जेलों के बारे में जानकारी के लिए सर्च किया। उसने वेब पर यह भी सर्च किया कि जीवन बीमा कंपनियां दावेदारों को भुगतान करने में कितना समय लेती हैं?
इतना ही नहीं मर्ड करने के बाद उसने हर ऐसी जानकारी के बारे में सर्च किया जो पुलिस कार्रवाई के दौरान करती है। जैसे कि क्या पुलिस लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए मजबूर कर सकती है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब अदालत में सुनवाई के दौरान इन सारे दस्तावेजों को पेश किया गया। हालांकि आरोपी कोरी हिरासत में है।
इन सबूतों के आधार पर कोर्ट में न्यायाधीश ने इसे समाज के लिए खतरा बताया और उन्हें जेल में ही रहने का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार, कोरी ने अपने पति की याद में बच्चों के लिए एक किताब भी लिखी थी जिसका नाम है “आर यू विद मी?”
बता दें कि साल 2022 के मार्च महीने में कोरी ने खुद ही पुलिस को देर रात अपने पति के मरने की खबर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि रात के खाने में महिला ने अपने पति को फेंटेनाइल नाम की दवाई दी जो ओवरडोज होने के चलते उसके पति की मौत हो गई।
Home / Uncategorized / पहले पति का मर्डर….फिर Google पर सर्च की ‘लग्जरी जेल’: अमेरिकी महिला की खुंखार मर्डर मिस्ट्री
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website