
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। चर्चा के दौरान मुख्य रूप से ट्रेड, रक्षा सुरक्षा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में सबसे अधिक फोकस किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान मुख्य रूप से ट्रेड , रक्षा , सुरक्षा और महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। ब्रिटिश नेता ब्रिटेन के 125 सबसे प्रमुख व्यापारिक नेताओं, उद्यमियों और शिक्षाविदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार सुबह दो दिवसीय यात्रा पर मुंबई पहुंचे।
2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होने की उम्मीद – स्टार्मर की भारत यात्रा दोनों देशों द्वारा एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के ढाई महीने बाद हुई है। इस समझौते से बाजार पहुंच बढ़ेगी, शुल्क में कटौती होगी। 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी की जुलाई में हुई लंदन यात्रा के दौरान व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया गया था।
Home / Uncategorized / रक्षा, ट्रेड, टेक्नोलॉजी पर फोकस… पीएम मोदी की ब्रिटेन पीएम कीर स्टार्मर के साथ बातचीत, जानें एजेंडा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website