
तिल चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाता है लेकिन बहुत ज्यादा तिल चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने की बजाय कम कर देता है। चेहरे पर ज्यादा तिल होने पर लड़कियां बहुत परेशान रहती है और इसे हटाने के लिए कई ट्रीटमेंट करवाती है। अगर आप चाहें तो कुछ घरेलू उपाय करके भी तिलों को हटाया जा सकता है। आज हम आपको घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आप चेहरे पर मौजूद तिलों को हटा सकते हैं।
1. अनानास
अनानास में एसिडिक गुण पाए जाते हैं। तिल हटाने के लिए रोज अनानास का जूस दिन में 2-3 बार चेहरे पर लगाएं।
2. कच्चा आलू
कच्चे आलू का इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार आता हैं। तिल हटाने के लिए कच्चे आलू को चेहरे पर रगड़े। आप चाहें तो इसका पेस्ट बना कर लगा सकते हैं।
3. सेब का सिरका
तिल हटाने के लिए रात को सेब के सिरके से चेहरे की मसाज करें। सुबह चेहरा धोंले। कुछ दिनों में ही तिल हल्के पड़ जाएगे।
4. केले का छिलका
तिल की समस्या को दूर करने के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल करें। रात को केले के छिलके को तिल वाली जगह पर बांध कर सोए। इससे तिल साफ हो जाएगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website