Sunday , March 22 2026 12:41 AM
Home / News / मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय


बैंकॉक। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर बुधवार को कुआलालम्पुर की एक अदालत में मलेशिया डेवलपमेंट बरहाद स्टेट फंड से सम्बंधित भ्रष्टाचार के मामले में तीन नए अपराधों में आरोप तय किए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को उन्होंने स्वीकार नहीं किया है। मलेशिया की सरकारी समाचार एजेंसी बरनामा की खबर के मुताबिक, रजाक पर धन शोधन अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए हैं। उनके ऊपर 1एमडीबी के सहायक एसआरसी इंटरनेशनल के दो खातों में अवैध गतिविधियों के माध्यम से आरएम 42 मिलियन (1.03 करोड़ डॉलर) प्राप्त करने के आरोप हैं।

उन्होंने 26 दिसंबर, 2014 से 10 फरवरी, 2015 के बीच कथित रूप से आरएम 27 मिलियन, आरएम 10 मिलियन और आरएम पांच मिलियन की राशि प्राप्त की थी। इन आरोपों के तहत दोषी पाए जाने पर अधिकतम 15 साल की जेल और अवैध रूप से हाासिल की गई राशि का पांच गुना संभावित जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।