Wednesday , March 4 2026 9:21 PM
Home / Sports / चौथा वनडे : वेस्टइंडीज से 11 रनों से हारा भारत

चौथा वनडे : वेस्टइंडीज से 11 रनों से हारा भारत


नार्थ साउंड (एंटिगा)। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में भारत 11 रनों हार गया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 190 रनों लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम सिर्फ 178 रन ही बना सकी। इस हार के बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मुश्किल पिच पर आखिर तक डटे रहे, लेकिन वह टीम को जीत की दहलीज पर ले जाने में नाकाम रहे। धोनी ने काफी धीमी पारी खेली, जिसकी आलोचना भी हो रही है।

धोनी ने 114 गेंदों में मात्र 54 रन बनाए, जिसमें सिर्फ एक चौका शामिल है। धोनी का स्ट्राइक रेट सिर्फ 47 का ही रहा। धोनी ने अपना पहला चौका 103 गेंदों के बाद जड़ा। लेकिन आखिरी ओवर से पहले ही धोनी चलते बने।
एमएस धोनी ने 108 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। धोनी का यह सबसे धीमा वनडे अर्धशतक था, वहीं किसी भारतीय की ओर से यह दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक था। सदागोपन रमेश के नाम भारत की ओर से सबसे धीमा अर्धशतक का रिकॉर्ड है, उन्होंने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ 200 गेंदों में 82 रन बनाए थे। तो वहीं सौरव गांगुली ने भी एक बार 105 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

अब भारत को सीरीज जीतने के लिए आखिरी वनडे मैच हर हाल में जीतना होगा। हालांकि वह सीरीज नहीं हार सकता। वेस्टइंडीज फिलहाल 1-2 से पीछे है, ऐसे में उनकी कोशिश आखिरी मैच जीतकर सीरीज बराबर करने की होगी।