Sunday , April 12 2026 8:55 AM
Home / Uncategorized / एनर्जी, डिफेंस से लेकर ट्रेड-तकनीक तक.. पश्चिम एशिया तनाव के बीच अमेरिका में एक्शन मोड पर भारत

एनर्जी, डिफेंस से लेकर ट्रेड-तकनीक तक.. पश्चिम एशिया तनाव के बीच अमेरिका में एक्शन मोड पर भारत


ईरान और अमेरिका में भले ही दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान होने से दुनिया ने कुछ राहत की सांस ली हो। लेकिन जिस तरह के हालात खाड़ी देशों में दिख रहे वो टेंशन बढ़ाने वाले हैं। खास तौर पर एनर्जी और ट्रेड जैसे मुद्दे पर हर देश अपने-अपने तरीके से प्लानिंग में जुटा है। इस बीच भारत ने भी इन सब क्षेत्रों में फोकस बढ़ाया है। खुद विदेश सचिव विक्रम मिसरी अमेरिकी दौरे पर हैं और लगातार बैठकों में जुटे हैं।
इसी बीच उन्होंने अमेरिका के उप विदेश सचिव क्रिस्टोफर लैंडौ के साथ अहम बैठक की। इसमें उनके बीच व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और रक्षा समेत इंडिया-यूएस रिलेशन पर विस्तार बात हुई। ये अकेली वार्ता नहीं है जिसमें विक्रम मिसरी ने शिरकत की है, वो लगातार दिग्गज अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं।
यूएस के उप विदेश सचिव से मिले विक्रम मिसरी – विदेश सचिव विक्रम मिसरी के अमेरिका दौरे को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय लगातार अपडेट दे रहा है। MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 11 अप्रैल सुबह-सुबह एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें MEA प्रवक्ता ने विक्रम मिसरी की यूएस अधिकारी क्रिस्टोफर लैंडो से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि विदेश सचिव @VikramMisri ने @StateDept में @DeputySecState क्रिस्टोफर लैंडौ के साथ एक सार्थक बैठक की। उन्होंने आने वाले वर्ष के लिए द्विपक्षीय एजेंडे की पूरी समीक्षा की। इसमें व्यापार, तकनीक, ऊर्जा, रक्षा, भारत-अमेरिका के आगामी उच्च-स्तरीय कार्यक्रम और चल रहे क्षेत्रीय घटनाक्रम शामिल थे।