
जर्मनी भले ही फीफा विश्व कप के दौरान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई लेकिन फुटबॉलर केविन ट्रैप इस हार को भुलाकर नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
दरअसल केविन ने अपनी सुपरमॉडल गर्लफ्रैंड इजाबेल गोलार्ट के साथ सगाई कर ली है। यह वहीं इजाबेल हैं जिसके कारण जर्मनी के फुटबॉल फैंस केविन को ट्रोल्ड करते थे।
कहा गया कि गोलार्ट जब से इजाबेल को डेट कर रहे हैं तब से उनका फुटबॉल पर ध्यान नहीं है। इसपर गोलार्ट के एक बयान कि इजाबेल हैं ही इतनी सुंदर कि रहा नहीं जाता, खासा चर्चा में रहा था।
लेकिन अब 27 के केविन 33 साल की गर्लफ्रैंड से सगाई कर सभी चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की है।
बता दें कि इजाबेल विक्टोरिया सीक्रेट्स की लंबे समय से मॉडल रही हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website