
एक जमाना था जब इंसान एक-दूसरे से रास्ता पूछकर अपना सफर तय करता था। लेकिन भैया, अब ‘गूगल मैप्स’ ने दूसरों पर निर्भरता कम कर दी है। अब तो बस ‘गूगल मैप्स’ में जगह का नाम लिखिए, और वो आपको वहां तक पहुंचने का रास्ता व कई अन्य चीजें भी बताएगा। साथ ही, आप ‘गूगल मैप्स’ की मदद से कहीं भी बैठकर दुनिया के किसी भी हिस्से को देख सकते हैं। किसी ने Google Maps का इस्तेमाल कर फ्रांस में एक विशालकाय ‘सांप कंकाल’ खोज लिया, जिसके बाद Titanoboa की चर्चा शुरू हो गई।
जब टिकटॉक पर वायरल हुआ मामला : Independent की रिपोर्ट के अनुसार, ‘टिकटॉक’ पर @googlemapsfun नाम का एक अकाउंट है, जो ‘गूगल मैप्स’ को एक्सप्लोर करते हुए मिली चीजों के वीडियो शेयर करता है। 24 मार्च को इस अकाउंट से एक चौंकाने वाला क्लिप शेयर किया गया। बताया गया कि यह नजारा फ्रांस के तट का है, जहां एक ‘सबसे बड़े सांप के कंकाल’ जैसी एक चीज देखने को मिली।
यह ‘कंकाल’ है लगभग 30 मीटर लंबा : उन्होंने कैप्शन में बताया, ‘फ्रांस में कहीं, हम कुछ सबसे बड़ा देख पाए, जिसे सिर्फ सैटेलाइट्स के जरिए देखा जा सकता है। यह ‘गूगल अर्थ’ पर छुपा हुआ है।’ उन्होंने आगे लिखा- यूजर्स इसे एक सबसे बड़ा सांप मान रहे हैं! यह लगभग 30 मीटर लंबा, और पहले पकड़े गए किसी भी सांप से विशाल है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी लिखा कि यह कंकाल विलुप्त हो चुके ‘टाइटनोबोआ’ सांप का भी हो सकता है, जो सबसे बड़े सांपों की एक प्रजाति है।
इस शॉकिंग वीडियो को ‘टिकटॉक’ पर 2 मिलियन (20 लाख) से अधिक बार देखा जा चुका है। यकीनन, यह एक सांप जैसी ही चीज है, जिसे आप भी ‘गूगल मैप्स’ की मदद से देख सकते हैं। हालांकि, इस ‘कंकाल’ की कहानी हटकर है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website