
स्पेस एजेंसी नासा (NASA) का कहना है कि उल्कापिंड ‘एपोफिस’ जिसे ‘गड़बड़ी का भगवान’ कहा जाता है धरती को नष्ट कर सकता है । नासा ने बताया कि ‘एपोफिस’ धरती से टकराने पर लाखों लोगों का दुनिया से नामोनिशान मिट जाएगा। नासा के अनुसार इसके 10 अलग-अलग दिनों पर धरती से टकराने के आसार हैं।
दुनिया के लिए होगा विनाशकारी साबित
नासा ने पहले ही एपोफिस उल्कापिंड के बारे में चेतावनी दी थी कि यह सौरमंडल में लंबे समय से धरती के लिए मौजूद खतरों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगर आज यह उल्कापिंड धरती से टकरा जाता है तो यह दुनिया के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। धरती को किसी भी ऐसे कयामत के दिन से बचाने के लिए, नासा ने इस उल्कापिंड के रास्ते पर निगाह रखी हुई है।
क्यों रखा गड़बड़ी का भगवान नाम?
नासा के ऑटोमेटेड वॉर्निंग सिस्टम के द्वारा ट्रैक किया गया यह अब तक का तीसरा सबसे बड़ा उल्कापिंड है। इस उल्कापिंड का नाम पौराणिक मिस्र के गड़बड़ी के भगवान महान सांप एपोफिस के नाम पर रखा गया है। NASA के अनुमान के मुताबिक एपोफिस की चौड़ाई 370 मीटर बताई गई है। यह इतना बड़ा है कि यह धरती के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
हिरोशिमा पर गिराए बम मे लाखों गुना शक्तिशाली
एपोफिस 2060 से 2103 सालों के बीच 10 में से किसी भी तारीख पर धरती से टकरा सकता है। यह हिरोशिमा पर गिराए बम से लाखों गुना अधिक शक्तिशाली है। इसकी धरती से टकराने की शक्ति 1,200 मेगाटन या 12 लाख किलोटन गतिज ऊर्जा होगी। जबकि अमेरिका ने 1945 में जापान के हिरोशिमा पर जो बम गिराया था उसकी शक्ति 15 किलोटन टीएनटी की क्षमता के बराबर थी।
इन 10 तारीखों में से किसी पर धरती से टकरा सकता है ‘एपोफिस’
इस उल्कापिंड को सबसे पहले 19 जून, 2004 को खोजा गया था और अंतरिक्ष यात्रियों को एकबारगी यह डर भी था कि एपोफिस धरती से 2029 में ही इसके पास से गुजरते हुए टकरा सकता है। हालांकि इस साल (2029 में) इसके टकराने की संभावना को खारिज कर दिया गया है लेकिन 10 ऐसी संभावित तारीखें दी गई हैं, जब ऐसा हो सकता है। NASA 2060 से 2103 के बीच की इन 10 तारीखों पर निश्चित है कि एपोफिस के धरती से टकराने की संभावनाएं सबसे ज्यादा हैं।
– 12 अप्रैल, 2060
– 11 अप्रैल, 2065
– 12 अप्रैल, 2068
– 10 अक्टूबर, 2068
– 13 अप्रैल, 2076
– 13 अप्रैल, 2077
– 13 अप्रैल, 2078
– 10 अक्टूबर, 2089
– 13 अप्रैल, 2091
– 14 अप्रैल, 2103
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website