Friday , March 27 2026 4:24 AM
Home / News / भारतीयों के लिए खुशखबरी, जापानी वीजा से कई देशों में मिलेगी एंट्री, फिलीपींस से सिंगापुर तक का नाम

भारतीयों के लिए खुशखबरी, जापानी वीजा से कई देशों में मिलेगी एंट्री, फिलीपींस से सिंगापुर तक का नाम


जापान से भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर आई है। खासतौर से घूमने के शौकीनों को जापान ने राहत दी है। भारतीय यात्रियों के लिए जापानी वीजा अब पहले से ज्यादा उपयोगी हो गया है। जापान का वीजा अब भारतीयों को सिर्फ जापान की यात्रा की अनुमति नहीं देगा बल्कि कई दूसरे देशों में भी एंट्री आसान बनाएगा। अलग वीजी की जरूरत नहीं पड़ने से मल्टी-कंट्री ट्रिप प्लान करने वाले लोगों का समय, पैसा और कागजात में लगने वाला समय बचेगा।
जापान का वीजा आमतौर पर भारतीयों को देश में 90 दिनों तक रहने की अनुमति देता है। दूसरे देश जापानी वीजा को भरोसे की निशानी के तौर पर पहचान दे रहे हैं। इसकी वजह जापान की वीजा आवेदकों पर कड़ी जांच करना है। ऐसे में पड़ोसी देशों ने जापानी वीजा वाले भारतीयों को आसान शर्तों पर एंट्री देने का फैसला लिया है।
भारतीयों को कैसे होगा फायदा – भारतीय वीजाधारकों को सबसे बड़े फायदों में से एक एशिया के कई देशों में यात्रा की इजाजत है। वैलिड जापान वीजा वाले भारतीय पासपोर्ट धारक शुरुआती 14 दिनों के लिए बिना वीजा के फिलीपींस जा सकेंगे, जिसे सात दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए पासपोर्ट कम से कम छह महीने के लिए वैलिड होना और आवेदक के पास वापसी या आगे का टिकट होना जरूरी है।