
जहां तकनीक ने लोगों की जिंदगी आसान की है, वहीं इससे कई तरह की परेशानियां भी झेलनी पड़ रही हैं। टेक्नोलॉजी एक पति-पत्नी के तलाक की वजह बन गई। गूगल ऐप की वजह से पति को पता चला कि उसकी पत्नी बेवफा है, जिसके बाद पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। ये कपल पेरू का रहने वाला है।
मामला पेरू की राजधानी लिमा का है। दरअसल, पति ने अपनी पत्नी को गूगल मैप की मदद से किसी दूसरे पुरुष के साथ देख लिया, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने पत्नी को तलाक दे दिया। पति गूगल मैप पर रास्ता तलाश रहा था, तभी उसने एक महिला को देखा। जब पति ने गौर किया तब पता चला कि वह कोई और नहीं, बल्कि उसकी ही पत्नी है।
जब पत्नी घर आई तो पति ने शांति से इस बारे में बात की। लेकिन महिला ने झूठ बोलना शुरू कर दिया। इसके बाद गूगल मैप से ली तस्वीर पति ने पत्नी को दिखाई। मजबूर पत्नी को अफेयर की बात माननी पड़ी। उस फोटो में महिला अपने प्रेमी के साथ चेयर पर बैठी थी और प्रेमी ने उसकी गोदी में सिर रखा था। यह तस्वीर इंटरनट पर वायरल हो गई।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website