
अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रांडे ने अपने वल्र्ड टूर ‘स्वीटनर’ का विस्तार किया है जो मार्च 2019 से शुरू हो रहा है।‘वेरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, अब एरियाना का टूर शिकागो, फिलाडेल्फिया, न्यूयॉर्क और मियामी में भी होगा।
लाइव नेशन द्वारा प्रोड्यूस इस टूर की शुरुआत न्यूयॉर्क के अलबेनि में 18 मार्च 2019 से होगी और यह 26 जून को कनाडा के टोरंटो में समाप्त होगा।
ग्रांडे ने टूर का नाम अपने एल्बम ‘स्वीटनर’ के नाम पर रखा है जिसके लिए उन्हें पिछले सप्ताह ग्रैमी अवॉर्ड में नामांकन भी मिला।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website