Wednesday , March 4 2026 8:45 PM
Home / Sports / जब मिले दो भाई… मैच के बाद दिखा धोनी-विराट का ब्रोमांस, वीडियो वायरल

जब मिले दो भाई… मैच के बाद दिखा धोनी-विराट का ब्रोमांस, वीडियो वायरल


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का भी आईपीएल में वैसा ही क्रेज है, जैसा मुंबई इंडियंस और चेन्नई का है। फैंस इस महा मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं। ऐसे में आईपीएल 2023 में भी बैंगलोर और चेन्नई के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने जमकर रन बटोरे। लेकिन आखिरी में जीत चेन्नई की हुई। आरसीबी और सीएसके के बीच गजब की टक्कर नजर आई। वहीं इन दोनों टीमों के मैच में फैंस जिसके लिए सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे होते हैं वो है एमएस धोनी और विराट कोहली की मीटिंग। फैंस मैदान पर इस जोड़ी को देखने के लिए काफी उत्साहित होते हैं। इसी के साथ धोनी और विराट की जोड़ी एक बार फिर मैच के बाद मैदान पर दिखी, जिसने महफिल लूट ली।
मैच के बाद मैदान पर दिखा धोनी-विराट का ब्रोमांस – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 24वां मैच बीते सोमवार 17 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भले ही धोनी और विराट एक दूसरे के आमने-सामने हो। लेकिन मुकाबला खत्म होने के बाद दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली।माही और कोहली के बीच भारतीय टीम से काफी अच्छी बॉन्डिंग है। ऐसे में दोनों की टीमें जब भी आईपीएल में एक दूसरे से भिड़ती हैं तो दोनों के बीच हमेशा शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है। मैच से पहले या मैच के बाद एमएस और विराट एक दूसरे से बात करने का समय निकाल ले थे।
ऐसा ही हमें चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए बैंगलोर और चेन्नई के मैच के बाद देखने को मिला। विराट और धोनी एक दूसरे से बात करते हुए और जमकर हस्ते हुए नजर आ रहे थे, जिसने जमकर सुर्खियां बटोरी। दोनों की बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके अलावा बात करें मैच की तो, चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 227 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा था, जिसको हासिल करने से बैंगलोर 8 रन से चूक गई।