
मिलान: मध्य इटली के एक शहर में एक कार में सवार एक बंदूकधारी ने शुक्रवार को विदेशियों को निशाना बनाया, जिनमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संदिग्ध का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन मध्य मार्शे क्षेत्र में स्थित मैकेराता शहर इस हफ्ते एक इतालवी युवती की हुई निर्मम हत्या के सदमे से अभी तक नहीं उबर पाया है। कथित तौर पर एक नाइजीरियाई अप्रवासी ने उसे निशाना बनाया था। पुलिस ने बताया कि सभी घायल लोग विदेशी हैं और उन्होंने बाद में इस बात की पुष्टि की कि गिरफ्तार किए गए 28 वर्षीय संदिग्ध की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है।
शहर के मेयर रोमानो कारनसिनि ने बताया कि इस घटना में छह विदेशी नागरिक घायल हो गए। मेयर ने इस बात की पुष्टि की कि सभी पीड़ित अश्वेत हैं। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं के बीच करीबी से आप यह कल्पना कर सकते हैं कि इनके बीच एक तार जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि इटली में चार मार्च को आम चुनाव होने वाला है
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website