
पाॅप सिंगर स्टार जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बाल्डविन बीबर अपनी हाॅट तस्वीरों से इंटरनेट पर धमाल मचाती रहती हैं। हैली को अक्सर फ्रेंड्स और पति के साथ हैंगआउट करते देखा जाता है।
हाल ही में हैली को स्पा सेंटर के बाहर देखा गया। इस दौरान मिसेज बीबर का स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज देखने को मिला।
लुक की बात करें तो हसीना व्हाइट लूज शर्ट के साथ ब्लू शाॅर्ट्स में दिखीं। तस्वीरों में वह अपनी हाॅट लेग्स फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, टाई हेयर और शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने एक स्लिंग बैग भी कैरी किया था। फुटविअर की बात करें तो हैली ने स्नीकर्स पेयर किए थे। हैली की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि जस्टिन साल 2018 में 13 सितंबर को हैली संग कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि शादी की पहली सालगिरह पर कपल ने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की थी। दोनों की इस प्राइवेट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।
Home / Entertainment / स्टाइलिश लुक में स्पा सेंटर के बाहर दिखीं हैली, शाॅर्ट्स में मिसेज बीबर ने फ्लाॅन्ट की हाॅट लेग्स
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website