
पाॅप सिंगर स्टार जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बाल्डविन बीबर को अक्सर फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। हैली की तस्वीरें सोशल साइट पर आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं।
हाल ही में हैली को पापा के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस दौरान हैली ग्रीन ब्लेजर और ब्लैक स्किनफिट जैगिंग में स्टाइलिश दिखीं। मिनिमल मेकअप, टाई हेयर और शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
इस दौरान हैली ने एक स्लिंग बैग भी पेयर किया था। फुटविअर की बात करें तो हैली ने हील्स पेयर किए थे।
वहीं उनके पिता कैजुअल लुक में दिखे। तस्वीरों में बाप- बेटी की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि जस्टिन साल 2018 में 13 सितंबर को हैली संग कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि शादी की पहली सालगिरह पर कपल ने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की थी। दोनों की इस प्राइवेट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। आए दिन कपल को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website