Wednesday , March 4 2026 6:16 PM
Home / Uncategorized / अमेरिका से लौटी हमास समर्थक भारतीय छात्रा ने बताया भयावह अनुभव, बोली-पहले कनाडा भागी फिर…

अमेरिका से लौटी हमास समर्थक भारतीय छात्रा ने बताया भयावह अनुभव, बोली-पहले कनाडा भागी फिर…


कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन ने उस भयावह पल के बारे में बताया, जब संघीय आव्रजन अधिकारियों ने पहली बार विश्वविद्यालय में उसके अपार्टमेंट पर …
कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हमास समर्थक भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन ने उस भयावह पल के बारे में बताया, जब संघीय आव्रजन अधिकारियों ने पहली बार विश्वविद्यालय में उसके अपार्टमेंट पर दस्तक दी थी। रंजनी ने हमास के समर्थन के आरोप में उसका छात्र वीजा रद्द किए जाने के बाद खुद अमेरिका छोड़ भारत लौटने का फैसला किया था। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, तीन आव्रजन अधिकारी रंजनी (37) की तलाश में जुटे थे। उन्होंने जब पहली बार छात्रा के अपार्टमेंट का दरवाजा खटखटाया था, तो उसने दरवाजा नहीं खोला था।
खबर के अनुसार, अगली रात जब आव्रजन अधिकारी फिर से उसके अपार्टमेंट पहुंचे, तो वह वहां पर नहीं थी। खबर में बताया गया है कि रंजनी ने अपना कुछ सामान बांधा, अपनी बिल्ली को एक दोस्त के पास छोड़ा और लागार्डिया हवाई अड्डे से कनाडा जाने वाली उड़ान में सवार हो गई। इसमें कहा गया है कि न्यायिक वारंट हासिल करने के बाद आव्रजन अधिकारी पिछले बृहस्पतिवार को तीसरी बार रंजनी के अपार्टमेंट पहुंचे और उसके कमरे में दाखिल हुए, लेकिन तब तक वह देश छोड़कर जा चुकी थी। रंजनी ने शुक्रवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को बताया, “माहौल बहुत अस्थिर और खतरनाक लग रहा था। इसलिए मैंने तत्काल यह फैसला लिया।” न्यूयॉर्क छोड़ने के बाद यह रंजनी की पहली सार्वजनिक टिप्पणी थी।