Tuesday , April 14 2026 11:32 PM
Home / News / पुएर्तो रिको की हसीना बनीं ‘मिस वर्ल्ड 2016’

पुएर्तो रिको की हसीना बनीं ‘मिस वर्ल्ड 2016’

14
कल रात 19 वर्षीय पुएर्तो रिको की स्टेफनी डेल वाले ने एक नया इतिहास रचते हुए मिस वर्ल्ड 2016 का ताज अपने नाम कर लिया हैं। पुएर्तो रिको के इतिहास में स्टेफनी डेल वाले मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली दूसरी महिला हैं। जैसा की आप फोटोज में देख सकते है कि जब स्पेन की मिरिया लालागुना रोयो मिस वर्ल्ड 2015 ने जब स्टेफनी को मिस वर्ल्ड 2016 का ताज पहनाया तो मिस पुएर्तो रिको अपने इमोशंस काबू नहीं कर पाई। बता दें कि मिस वर्ल्ड 2016 से पहले, स्टेफनी डेल वाले को म्यूनिसिपाल्टी के ‘ताओ बाजा’ को रिप्रजेंट करने के लिए ‘मिस मुंडो डी पुएर्तो रिको 2016’ का खिताब मिला था। मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल तीन भाषाएं इंग्लिश, फ्रेंच और स्पैनिंग जानती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *