
एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में सुपरहीरो हॉकआई का किरदार निभाने वाले एक्टर जेरेमी रेनर से जुड़ी हाल ही में एक खबर सामने आई है। एक्टर एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक्टर अपने घर के आस-पास से बर्फ हटा रहे थे। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। एक्टर अस्पताल में भर्ती हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रेनो से लगभग 25 मील दूर माउंट रोज-स्की टेहो के नजदीक जेरेमी रेनर का घर है। इस इलाके में भारी बर्फवारी हुई थी। जेरेमी को इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया था। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें बेहतरीन इलाज दिया जा रहा है।
बता दें जेरेमी रेनर पिछले साल भारत आए थे। एक्टर ने राजस्थान के अलवर शहर में कुछ स्कूली बच्चों से मुलाकात थी, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थी, जिनमें उनके साथ अनिल कपूर भी नजर आए थे।
Home / Entertainment / बर्फ हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हॉकआई एक्टर जेरेमी रेनर, अस्पताल में भर्ती
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website