
ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अचानक वनडे क्रिकेट से रिटायमेंट का ऐलान कर दिया है। हैरानी की बात ये है कि स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया की चैंपियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा भी थे।
मार्कस स्टोइनिस का रिटायरमेंट – नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे मार्कस स्टोइनिस ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का चौंकाने वाला फैसला तुरंत प्रभाव से ले लिया है। ये फैसला चैंपियंस ट्रॉफी के ऐलान से कुछ दिन पहले ही आया है। लेकिन वो टी20आई फॉर्मेट में खेलते रहेंगे।
स्टोइनिस ने किया हैरान – स्टोइनिस को इस महीने के अंत में पाकिस्तान और यूएई में शुरू होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन 12 फरवरी तक घोषित होने वाली अंतिम टीम में अब उनकी जगह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को किसी और खिलाड़ी को खोजना पड़ेगा। 35 साल का ये ऑलराउंडर दक्षिण अफ्रीका की एसए20 लीग में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेल रहा हैं, जहां कुछ ही समय पहले गेंदबाजी करते समय उन्हें हल्की सी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।
क्यों लिया अचानक से संन्यास? – स्टोइनिस ने अपने रिटायरमेंट पर कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलना एक अविश्वसनीय यात्रा रही और मैं हर एक सुनहरे पल के लिए आभारी हूं। इंटरनेशनल स्टेज पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। यह एक आसान फैसला नहीं था, लेकिन मेरा मानना है कि यह मेरे लिए वनडे से दूर होने और अपने करियर के अगले चैप्टर पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने का सही समय है।
Home / Sports / चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल थे, फिर क्यों अचानक ODI से लिया संन्यास? मार्कस स्टॉइनिस का शॉकिंग फैसला
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website