
स्टार जोड़ी हेली बाल्डविन और जस्टिन बीबी ने अपने परिवार के नए सदस्य से परिचय कराया है, जिसका नाम ऑस्कर बीबर है और वह एक प्यारा सा कुत्ता है।
‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट में बताया गया कि बाल्डविन ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बीबर के नए कुत्ते की तस्वीरें और वीडियो साझा किए।
एक वीडियो में बाल्डविन ने कुत्ते को बिस्तर पर घुमते हुए और बीबर के ऊपर खेलते हुए फिल्माया है।
एक दूसरे चित्र में ऑस्कर बाल्डविन के साथ लेटा नजर आ रहा है।
‘सॉरी’ की गायिका ने अपने इस्टाग्राम स्टोरी पर एक चित्र साझा किया है, जिसमें ऑस्कर एक छोटे पिंजरानुमा जगह में विस्तर पर लेटा है, उसके बगल में डॉगफुड से भरी कटोरी और पानी रखा हुआ है और वह जिस मैट पर सो रहा है, उस पर ‘मैरी क्रिसमस फॉम आस्कर’ लिखा हुआ है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website