
मुंबई: अमेरिकन एक्टर जैक एफ्रोन फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आएंगे। जैक ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बेवॉच’ के कास्ट की तुलना एवेंजर्स के सुपर हीरोज से की है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में मैट ब्रॉडी का किरदार निभाने वाले 29 साल अभिनेता ने कहा कि यह किरदार कॉमिक बुक टीम से काफी मिलता जुलता है।
बता दें कि यह ‘द एवेंजर्स’ ऑन द बीच की तरह है। प्रत्येक किरदार के पास अद्वितीय कौशल है जो कि काफी कूल है और उसे तलाशना बेहद मजेदार। इसमें प्रिंयका चोपड़ा, अलेक्जेंड्रा डैडारियो और कैली रोहबैच भी अपने अभिनय के जलवे बिखेरेंगे। यह फिल्म अमेरिका में 25 मई को रिलीज होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website