
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का पांचवां यानी अंतिम टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हो गया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। बता दें कि सीरीज ऑस्ट्रेलिया पहले ही जीत गई है। इंग्लैंड ने हालांकि बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर 15 साल में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। वहीं, अब सिडनी टेस्ट में भी एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। पिछले 138 साल में जो नहीं हुआ, वो इस सिडनी टेस्ट में हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा कदम उठाया है।
ऑस्ट्रेलिया ने लिया बड़ा फैसला – दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया बिना किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर के उतरी है। इस एशेज सीरीज में यह हमने पहले भी देखा है। हालांकि, सिडनी में पिछले 138 साल में ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच खेलने बिना किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर के नहीं उतरी। 1888 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज में 3-1 से आगे है। मेजबान टीम ने शुरुआती 3 टेस्ट जीतकर ही सीरीज अपने नाम कर ली थी।
कुछ ऐसा चल रहा है पहले दिन का खेल – इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, जोकि सही भी साबित हो रहा है। इंंग्लैंड के शुरुआती 3 विकेट जल्दी गिर गए थे। 57 रन के स्कोर पर इंग्लैंड के 3 विकेट गिर गए थे। इसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड की पारी को संभाला। खबर लिखने तक इंग्लैंड का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है। जो रूट और हैरी ब्रूक दोनों फिफ्टी जड़ चुके हैं और धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं।
सिडनी टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 – ऑस्ट्रेलिया- ट्रेविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड।
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जोश टोंग।
Home / Sports / एशेज के सिडनी टेस्ट में बना इतिहास, 138 साल बाद हुआ ऐसा, ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website