
रियो डि जेनेरो: ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह के दो शानदार गोलों की बदौलत चैंपियंस ट्राफी के रजत पदक विजेता भारत ने रियो ओलंपिक की हॉकी प्रतियोगिता में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए आयरलैंड को शनिवार को 3-2 से हरा दिया।
भारत ने मुकाबले में एक समय 2-0 और फिर 3-1 की बढ़त बना ली थी लेकिन आयरलैंड ने मैच में पांच मिनट शेष रहते स्कोर 2-3 कर दिया। अंतिम मिनटों में भारत ने अपनी रक्षा पंक्ति को मजबूत करते हुए आयरलैंड के हमलों को नाकाम कर ओलंपिक में दस साल के बाद पहली जीत हासिल कर ली।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website