
हाॅलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे के घर हाल ही में नन्हें मेहमान की किलकारी गूंजी है। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसारहै कि रिचार्ड की 37 साल की पत्नी Alejandra Silva ने बेटे को जन्म दिया है। रिचार्ड न्यूयॉर्क के बाहर फार्महाउस में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। 70 साल के रिचार्ड गेरे की तीसरी पत्नी ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी 2019 कपल ने अपने पहले बेटे अलेक्ज़ेंडर (Alexander) को वैलकम किया था और अब ये कपल दूसरी बार मम्मी पापा बने हैं। रिचर्ड गेरे पापा बनने के बाद बहुत खुश हैं।
साल 2018 में रचाई थी शादी
ऐलेजांड्रा सिल्वा और रिचर्ड गेरे ने अप्रैल 2018 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2014 में एक लग्ज़री इटेलिएन बुटीक होटल में हुई थी। हांलाकि उस वक्त सिल्वा खुद शादीशुदा थीं। 2015 में सिल्वा ने अपने पहले पति Govind Friedland को तलाक दे दिया था। 2015 में ही रिचर्ड और सिल्वा की डेटिंग की खबरें गॉसिप्स कॉल्मस में छपने लगी थीं जिसके बाद रिचर्ड और सिल्वा ने अप्रैल 2018 में शादी कर ली थी।
रिचार्ड ने पहली शादी 1991 में सिंडी क्राफोर्ड से हुई थी, दोनों का 1995 में तलाक हो गया था। रिचार्ड को दूसरी पत्नी बॉन्ड गर्ल केरे लॉवेल से भी एक बेटा है. रिचर्ड और केरे ने 2002 में शादी की थी और 2016 में दोनों में तलाक हो गया था. बेटे का नाम होमर है, उसकी उम्र 19 साल है।
शिल्पा शेट्टी को किस कर आए थे विवादों में
रिचार्ड हॉलीवुड और टीवी के जाने माने एक्टर हैं। भारत में उनके नाम की चर्चा तब हुई थी, जब उन्होंने शिल्पा शेट्टी को एक इवेंट के दौरान किस कर लिया था।दरअसल, साल 2007 में रिचर्ड एक एड्स जागरूकता कार्यक्रम के लिए जयपुर में थे।
कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे बतौर मेहमान पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक ही रिचार्ड ने शिल्पा को पकड़कर उनके गालों पर किस किया था। इस मामले ने उस दौरान काफी सुर्खियां बटौरी थीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website