
लॉस एंजिलिसः मशहूर फिल्मकार डेविड लिंच का मानना है कि राजनीति में अवरोध पैदा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इतिहास के सबसे महान राष्ट्रपति बन सकते हैं। ‘मलहौलैंड ड्राइव’ , और ‘ब्लू वेलवेट’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन करने वाले लिंच ने एक सामाचार पत्र को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी राजनीति में कोई खास रूचि नहीं है और 2016 राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राथमिक चरण में उन्होंने बर्नी सैंडर्स का वोट किया था।
उन्होंने आगे कहा, ‘‘वह इतिहास में सबसे महान राष्ट्रपति के तौर पर जाने जा सकते हैं क्योंकि उन्होंने चीजों में अवरोध पैदा किए है। बुद्धिमानी में कोई इस शख्स का मुकाबला नहीं कर सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे तथाकथित नेता देश को आगे नहीं ले जा सकते, कुछ भी नहीं कर सकते। वे बिल्कुल बच्चों की तरह हैं।’’ ट्रम्प ने ट्वीट कर लिंच के इस इंटरव्यू का लिंक टैग किया है।
Home / Entertainment / हॉलीवुड फिल्मकार डेविड लिंच ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कही ये बात
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website