Tuesday , March 24 2026 3:16 AM
Home / Entertainment / हॉलीवुड मूवी ‘5 Weddings’ में दिखेंगे भारत के रीति-रिवाज, मई 2017 को होगी रिलीज

हॉलीवुड मूवी ‘5 Weddings’ में दिखेंगे भारत के रीति-रिवाज, मई 2017 को होगी रिलीज

12
लंदन- हॉलीवुड फिल्म ‘5 Weddings’ जल्द ही रिलीज होगी जिसमें भारत के कल्चर को बाखूबी फिल्माया गया है। इस फिल्म में अभिनेत्री नरगिस फाखरी मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं।
इस फिल्म में नरगिस फाखरी एक अमेरिकी नागरिक की भूमिका निभा रही हैं और वह अमेरिका की एक मैगजीन के लिए काम कर रही हैं। वह मैगज़ीन कवर के लिए भारत में घूमने आती हैं। नरगिस भारत के रीति-रिवाज और शादियां कैसे होती हैं, को कवर करती हैं।
अभिनेता राजकुमार राओ इस फिल्म में हीरो की भूमिका में होंगे। फिल्म में नरगिस के साथ दर्शन औलख भी है, जो कि एक प्रैस फोटोग्राफर की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें दर्शन औलख इस फिल्म के भारत के लाईन प्रोड्यूसर भी है। इस फिल्म में शविंदर विक्की, नील बलिंदर सिंह, क्लार्क, गोल्डन ग्लोब के उम्मीदवार बो डेरे और लीड एक्ट्रैस दिलजोत भी इस फिल्म में अपनी अहम भूमिक निभा रहे हैं।
यह फिल्म चंडीगढ़ और मोहाली की खूबसूरत जगह पर शूट की गई है। इस फिल्म की बाकी की शूटिंग अमेरिका के एल-ए शहर में की गई। नम्रता सिंह गुजराल ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।
फिल्म में भारत में होने वाली शादियों और रीति-रिवाजों को दिखाया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि हॉलीवुड की यह फिल्म भारत की खूबसूरती को कैसे दर्शाती है। यह फिल्म मई 2017 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *