Tuesday , March 24 2026 3:26 AM
Home / Entertainment / हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो ने गैंडों का अवैध शिकार रोकने पर की असम सरकार की तारीफ, लिखी ये पोस्ट

हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो ने गैंडों का अवैध शिकार रोकने पर की असम सरकार की तारीफ, लिखी ये पोस्ट


असम सरकार के अथक प्रयासों से साल 2021-2022 में एक भी सिंगल सींग वाले गैंडे राइनो का शिकार नहीं हुआ। इसी बात से सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो काफी खुश नजर आए। उन्होंने उत्तर-पूर्व के राज्य में राइनो पोचिंग पर रोक लगाने में सफल असम सरकार को बधाई दी है। इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को हॉलीवुड के सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करने का निमंत्रण दिया है।
लियोनार्डो डिकैप्रियो अभिनेता होने के साथ-साथ एक पर्यावरणवादी हैं। वह अपने काम के माध्यम से जानवरों का रखरखाव करने का पूरा प्रयास करते हैं। लियोनार्डो डिकैप्रियो फाउंडेशन प्रोजेक्ट के माध्यम से वह विलुप्त हो रहे जानवरों का बचाव करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने करोड़ों रुपये वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन के लिए दान किए हैं। लियोनार्डो डिकैप्रियो ने सोशल मीडिया पर पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने काजीरंगा नेशनल पार्क में विलुप्त होने की श्रेणी में आए जानवर को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयास कार्यों के लिए असम सरकार को बधाई।
उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘2021 में भारतीय राज्य असम की सरकार में एक सिंगी राइनो के शिकार पर रोक लगाने का निर्णय लिया था। इसके पीछे कारण यह है कि 2000 से लेकर 2021 के बीच 190 जानवरों को मारा गया था और ऐसा उनके सींग के कारण किया गया था। 1977 से पहली बार ऐसा हुआ है कि इस वर्ष किसी भी राइनो का शिकार नहीं हुआ।’ दरअसल असम में पाए जाने वाले एक सींग वाले गैंडें पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। इनको देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों राज्य में आते हैं। असम में 430 वर्ग किलोमीटर में फैले काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क को गैंडों का घर कहा जाता है। यह पार्क एक सींग वाले गैंडों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। गैंडों की पूरी आबादी की 60 फीसदी संख्या यहीं रहती है। यूनेस्को इसे वैश्विक धरोहर घोषित कर चुका है।