
यूएस के मशहूर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर किर्क डगलस का 103 साल की उम्र में निधन हो गया है। किर्क आस्कर विजेता एक्टर तथा फिल्म प्रोड्यूसर, माइकल डगलस के पिता हैं। कहते हैं कि किर्क डगलस हॉलीवुड के स्वर्णिम युग के अंतिम सुपरस्टार्स में से थे। उन्हें ‘स्पार्टाकस’ और ‘पाथ्स ऑफ ग्लोरी’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। बुधवार को 103 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
अमेरिका के मशूहर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टरों में शुमार डगलस ने 1940 के दशक में हॉलीवुड में कदम रखा और 60 साल के करियर के दौरान लगभग 100 फिल्मों में अपना योगदान दिया। बेवर्ली हिल्स में परिवार के साथ रह रहे किर्क के निधन की खबर उनके बेटे माइकल डगलस ने दी, जो ऑस्कर विजेता एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं।
माइकल डगलस ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, ” बहुत दुख के साथ मैं और मेरे भाई यह सूचना दे रहे हैं कि पिता किर्क डगलस 103 साल की उम्र में हमें छोड़ कर चले गए हैं।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website