
एड शीरन का इंडिया टूर खत्म हो चुका है, वो अपने वतन लौट चुके हैं, लेकिन भारत से जुड़ी यादों का खुमार अभी भी छाया हुआ है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। खासतौर से रणबीर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ से जुड़ी मीम ने सबका ध्यान खींचा है।
फेमस सिंगर एड शीरन ने इंडिया में जबरदस्त टूर किया था, जिसका नाम + – = ÷ x (मैथमेटिक्स टूर) था। इस टूर का आखिरी कॉन्सर्ट 15 फरवरी को गुड़गांव में हुआ था, जहां उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी थी। अब ब्रिटिश सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और टूर के दौरान भारत से जुड़ी अपनी यादों का जिक्र किया। उनके क्लिप में उस घटना का भी क्लिप है, जिसमें वो बेंगलुरु में चर्च स्ट्रीट पर परफॉर्म कर रहे थे और पुलिस ने बीच में ही इसे रोक दिया था। उनका माइक भी बंद कर दिया था। इस घटना से निराश होने की बजाय सिंगर ने इस सिचुएशन को एक मजेदार ट्विस्ट दिया और इसे रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ से जोड़ दिया।
Ed Sheeran ने वीडियो में कहा, ‘मैं जितनी बार भी इंडिया आया हूं, मैं सिर्फ शाम को ही बाहर निकलता हूं और ये वाकई बहुत कंट्रोल रहता है। इसलिए अब मैं यहां बाहर जाने के लिए वाकई एक्साइटेड हूं।’
एड शीरन के इंडिया टूर का आखिरी LIVE शो, टीम इंडिया की जर्सी पहन दर्शकों को दिया सरप्राइज, खुशी से झूम उठे फैंस
इस वीडियो में एड शीरन बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वो ऑटो में बैठकर घूमते हैं। सड़कों पर टहलते हैं। फैंस उनकी तारीफ करते हैं। वो कव्वाली इंजॉय करते हैं। अपनी ऑडियंस के प्यार के लिए आभार जताते हैं। फुटबॉल खेलते हैं, क्रिकेट में हाथ आजमाते हैं। वो सिंगर अरिजीत सिंह के साथ बाइक की सवारी भी करते हैं।
Home / Entertainment / एड शीरन को आई भारत की याद, बेंगलुरु वाली घटना पर मजेदार मीम किया शेयर, रणबीर की ‘रॉकस्टार’ का ट्विस्ट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website