
प्रियंका चौपड़ा जोनस भले ही गोल्बल आईकॉन बन गई हैं, लेकिन देसी गर्ल जानती है कि वह जिस संस्कृति में पली-बढ़ी है उसे नहीं भूल सकती। प्रियंका को अक्सर अपने काम और पर्सनल लाइफ की वजह से भारत और अमेरिका के बीच बहुत चतुराई से काम लेते हुए देखा जाता है।
हाल ही में प्रियंका इंडिया में थी और इस दौरान एयरपोर्ट पर उन्होंने अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका दिल जीत लिया। इसके बाद जब वह इवेंट में पहुंची तो लोग उन्हें देखते ही रह गए।
दरअसल, इस दौरान प्रियंका ने अपने स्टाइल से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वह आकर्षक नीले रंग की साड़ी में बेहद गॉर्जियस लग रही थी। उनकी मैचिंग एसेसरीज और छोटी राउंड बिंदी ने उनके लुक को कंप्लीट किया।
उन्होंने इस दौरान की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की है। वहीं उनके पति निक जोनास ने इस पर ऐसा कमेंट किया है जिसने हमारा ध्यान खींचा। उन्होंने लिखा, ‘स्टनिंग’ और दिल वाली इमोजी भी बनाई।
Home / Entertainment / साड़ी में पत्नी प्रियंका को देख हैरान रह गए पति निक जोनस, कमेंट कर लिखी ये बात
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website