
‘ऑलवेज बी मे बी’ की स्टार अली वांग ने जिस तरह शोबिज में प्रसिद्धि पाई है, वह सराहनीय है। हालांकि उन्हें लगता है कि यह ख्याति उन्हें बहुत कम वक्त में मिल गई है। अमेरिकी अभिनेत्री का कहना है कि इसके साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा वक्त लगा, हालांकि अब वह थोड़ा व्यवस्थित महसूस कर रही हैं।
एक ईमेल साक्षात्कार के जरिए वांग ने आईएएनएस को बताया, ‘‘मैं आभारी हूं कि बहुत सारे लोग जानते हैं कि मैं अब कौन हूं, मैं जो करती हूं, उसकी सराहना करते हैं। और मैं इसके साथ तालमेल बिठाना सीख रही हूं।’’
वियतनामी-चीनी-अमेरिकी कॉमेडियन, लेखिका और अभिनेत्री वर्षों तक एक कॉमेडी दृश्य का हिस्सा रहीं, लेकिन 2016 में उन्होंने अपना स्टैंड-अप स्पेशल ‘बेबी कोबरा’ किया, जिसके बाद उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। तब वह सात माह की गर्भवती भी थीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website