
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक महिला न्यायाधीश के खिलाफ अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी पर बुधवार को ‘गहरा खेद’ व्यक्त किया, लेकिन एक बार फिर उन्होंने अदालत की अवमानना के मामले में बेशर्त माफी नहीं मांगी। गौरतलब है कि 20 अगस्त को इस्लामाबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की रैली में पार्टी अध्यक्ष इमरान खान ने अपने सहयोगी शहबाज गिल के साथ हुए व्यवहार को लेकर पुलिस के शीर्ष अधिकारियों, निर्वाचन आयोग और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मुकदमा करने की धमकी दी थी। गिल को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
जज जेबा चौधरी को दी थी धमकी : इस्लामाबाद पुलिस के अनुरोध पर शहबाज गिल को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजने को मंजूरी देने वाली अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी के खिलाफ भी खान ने टिप्पणी की और कहा कि उन्हें तैयार रहना चाहिए क्योंकि उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। भाषण के कुछ ही घंटे बाद पुलिस, न्यायपालिका और राज्य के अन्य प्रतिष्ठानों को रैली में धमकी देने को लेकर खान के खिलाफ आतंकवाद-रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।
Home / News / खेद जताता हूं… पाकिस्तानी महिला जज पर विवादित बयान देकर फंसे इमरान खान ने नहीं मांगी माफी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website