Wednesday , March 25 2026 3:07 AM
Home / Entertainment / मैं अपनी पत्नी पर फिदा हूं : मार्क कोनसेलोस

मैं अपनी पत्नी पर फिदा हूं : मार्क कोनसेलोस


अभिनेता मार्क कोनसेलोस को अपनी पत्नी केली रिपा के साथ शादी किए हुए करीब 23 साल हुए हैं, लेकिन अभी भी उनके बीच का प्यार कम नहीं हुआ है।

कोनसेलोस ने ‘फॉक्सन्यूज डॉट कॉम’ से कहा, ‘‘मैं अपनी पत्नी पर फिदा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों के लिए परिवार महत्वपूर्ण है और हमारे माता-पिता अभी भी साथ रहते हैं। परिवार हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमारे तीन प्यारे बच्चे हैं और ये आपको जोड़ कर रखते हैं।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘वह सचमुच धैर्यवान है और सहिष्णु है। मैं समझता हूं कि यही हमारी लंबे समय तक सफल रही शादी का राज है। हमने हमेशा के लिए शादी की है।’’