Tuesday , March 24 2026 2:44 PM
Home / Entertainment / ‘मैं उन्हें ऐसे नहीं देख सकती और ऐसा नहीं कह सकती’

‘मैं उन्हें ऐसे नहीं देख सकती और ऐसा नहीं कह सकती’


लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री मिला कुनिस का कहना है कि पति व अभिनेता एश्टन कचर के साथ दोबारा काम करना उनके लिए अजीब होगा।
दोनों टीवी शो ‘दैट सेवेन्टीज शो’ में काम कर चुके हैं, लेकिन कुनिस को एक फिर से कचर के साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, कुनिस ने ‘टीवी शो ‘संडे टुडे विद विली गीस्ट’ में कहा कि कचर के साथ काम करना शायद फिर कभी नहीं हो पाए।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें ऐसे नहीं देख सकती और ऐसा नहीं कह सकती, ‘आप क्या रहे हैं?’ यह एक तरह से अजीब होगा।’’
उन्होंने बताया कि एक दृश्य में उनके साथ काम करने के दौरान उनकी प्रतिक्रिया कुछ ऐसी थी, ‘‘ओह, आप अभिनय कर रहे हैं।’’ अभिनेत्री ने कहा कि यह उनके लिए ऐसा था जैसे वह इसे समझ सकती हैं और एश्टन ने उन्हें देखा और उनकी प्रतिक्रिया कुछ ऐसी थी कि ‘‘तुम यह किस तरह की भावभंगिमा बना रही हो?’’
अभिनेत्री ने कहा कि फिर उनके जेहन में आया कि हम यह नहीं कर सकते। हम एक दृश्य में साथ नहीं हो सकते।