Wednesday , March 18 2026 10:04 PM
Home / Sports / मैं दिल जीतने आई हूं: एरिका वीब

मैं दिल जीतने आई हूं: एरिका वीब

14
सोमवार से शुरू होने वाली प्रो रेसलिंग लीग के लिए विदेशी खिलाडिय़ों के यहां आने का सिलसिला शुरू हो गया है। ओलम्पिक चैम्पियन कनाडा की एरिका वीब और रजत पदक विजेता यूक्रेन की मारिया मामाशुक के अलावा विश्व चैम्पियन रूस के मैगोमद कुर्बानालिऊ यहां पहुंच चुके हैं। लीग के आयोजक प्रो स्पोर्टीफाई के अधिकारी और कार्यकर्ता इनकी आगवानी के लिए मौजूद थे।

यहां पहुंचने पर एरिका वीब ने कहा मैं यहां कुश्तियां जीतने के अलावा भारतीय कुश्ती प्रेमियों का दिल जीतने आई हूं। कनाडा में बड़ा भारतीय समुदाय है जिनसे बात करके मेरी भारत के बारे में काफी अच्छी राय बनी है। एरिका वीब इस लीग में 75 किलो वर्ग में अपनी चुनौती रखेंगी। वह मुम्बई महारथी टीम से खेलेंगी। वहीं मामाशुक भी इसी वजन वर्ग में उत्तर प्रदेश दंगल की टीम से खेलेंगी। मैगोमद 70 किलो वर्ग में हरियाणा की ओर से चुनौती रखेंगे।

इसके अलावा एनसीआर पंजाब की वैसिलिसा (75 किलो) और ओडुनायो (53 किलो), हरियाणा हैमर्स की ओलिम्पिक मेडलिस्ट सोफिया मैटसन, मारवा आमरी (58 किलो) और यूपी टीम की एलित्सा यानकोवा वल्र्ड चैम्पियनशिप के मेडलिस्ट अब्दुलसलाम गाडिसोव (97 किलो) के साथ राजधानी पहुंच चुके हैं। मुंबई की कैरोलिना(48 किलो), जयपुर की जेनी फ्रेनसन (75 किलो) और दिल्ली की एलिना मखानिया स्टैडनिक (75 किलो) भी यहां पहुंच चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *